लखीमपुर खीरी हिंसा पर सियासी घमासान जारी, राहुल गांधी के लखनऊ आने से पहले यूपी सरकार की दो टूक- माहौल बिगाड़ने नहीं देंगे
Lakhimpur Kheri Violence लखीमपुर खीरी में तो
दंगल से पहले ही हिंसा हो गई लेकिन सरकार और विपक्ष के बीच कुश्ती जारी है।
विधानसभा चुनाव से ऐन पहले ही हुई सनसनीखेज घटना के बाद विपक्षी दलों में पहले
पीड़ित और घटनास्थल तक पहुंचने की होड़-दौड़ रविवार से ही शुरू है।
राहुल गांधी के लखनऊ आने से पहले यूपी सरकार ने कहा कि
माहौल बिगाड़ने नहीं देंगे। दोपहर बाद प्रतिनिधि मंडल के साथ सांसद
राहुल गांधी लखनऊ आ रहे हैं। इससे पहले सरकार की ओर से प्रवक्ता व एमएसएमई मंत्री
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि किसी को माहौल नहीं
बिगाड़ने दिया जाएगा। सरकार ने किसानों की मांगें मान ली हैं। मृतकाश्रित को मुआवजा
और सरकारी नौकरी दी जा रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह
ने राहुल गांधी के लखनऊ दौरे को लेकर कहा कि लखीमपुर खीरा आपको जाना है तो कुछ दिन
बाद चले जाइएगा। आप दुखी परिवारों से मिलें, इसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन
माहौल बिगाड़ने के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। हम चीजों को नियंत्रण में
रखने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द ही राजनीतिक नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की
अनुमति देंगे, लेकिन फिलहाल जो जरूरी है वही किया जा रहा
है। योगी सरकार दोषियों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए
प्रतिबद्ध है।
राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस के बाद लखीमपुर आने के लिए
दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकल गए हैं। राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी आ रहे हैं। इधर, यूपी सरकार ने राहुल गांधी
को लखीमपुर जाने की अनुमति नहीं दी है। बावजूद इसके कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें
रिसीव करने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंच रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू है, जो
केवल पांट लोगों को रोकती है। हम तीन लोग जा रहे हैं। हमने उनको चिट्ठी लिख दिया
है। विपक्ष का काम दबाव बनाने का है ताकि कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि पूरे देश
के किसानों पर योजना बद्ध तरीके से हमला हो रहा है। जो किसानों का हक है उनसे छीना
जा रहा है। यह चोरी खुलेआम सबके सामने हो रही है। इसीलिए देश के किसान दिल्ली के
बाहर बैठे हैं।
लखीमपुर खीरी हिंसा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि
आज हम दो मुख्यमंत्रियों के साथ उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जाएंगे और वहां की
स्थिति को समझेंगे और किसानों के परिवारों का समर्थन करेंगे। उन्होंने दिल्ली पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रियंका को नजरबंद किया गया है, लेकिन
यह किसानों से जुड़ा मामला है। किसानों को जीप से कुचला जा रहा है, उनकी
हत्या की जा रही है, इस घटना में एक केंद्रीय मंत्री और उनके
बेटे का नाम सामने आ रहा है। प्रधानमंत्री लखनऊ गए लेकिन लखीमपुर खीरी नहीं गए। यह
किसानों पर सुनियोजित हमला है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इस मुद्दे को उठाने
की आपकी जिम्मेदारी है, लेकिन जब हम सवाल पूछते हैं, इस
मुद्दे को उठाते हैं, तो आप कहते हैं कि हम राजनीति कर रहे हैं।
लखनऊ के पुलिस आयुक्त ने कहा है कि सरकार ने राहुल गांधी को
अनुमति देने से इनकार कर दिया है। अगर वह लखनऊ आते हैं, तो
हम उनसे हवाई अड्डे पर लखीमपुर खीरी और सीतापुर नहीं जाने का अनुरोध करेंगे।
लखीमपुर और सीतापुर के एसपी और डीएम ने हमें कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर
उन्हें आने से रोकने का आग्रह किया है।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तो दंगल से पहले ही हिंसा हो गई, लेकिन सरकार और विपक्ष के बीच घटना के बाद से ही कुश्ती जारी है। यूपी के विधानसभा चुनाव से ऐन पहले ही हुई इस सनसनीखेज घटना के बाद विपक्षी दलों में पहले पीड़ित और घटनास्थल तक पहुंचने की होड़-दौड़ रविवार से ही शुरू हो गई और आज बुधवार को भी जारी है। पहले दिन रात में ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा दिल्ली से लखनऊ पहुंचकर लखीमपुर के लिए रवाना हो गईं, लेकिन सीतापुर में रोक कर हिरासत में ले ली गईं। लखीमपुर खीरी जाने के ऐलान के बाद बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लखनऊ एयरपोर्ट से लौटा दिया गया। समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव लखनऊ में सड़क पर प्रदर्शन के लिए उतरे, जो हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिए गए। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी सीतापुर में हिरासत में ले लिए गए। अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी लखीमपुर जाने की कोशिश में हैं। हालांकि सरकार ने उनकी तरफ से लखीमपुर खीरी जाने को लेकर मांगी गई अनुमति को खारिज कर दिया है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments