यूपी के लखीमपुर खीरी में  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव आने से पहले ही भारी बवाल हो गया। मंत्री के गांव से सात किलोमीटर पहले तिकुनिया कस्बे के बाहर प्रदर्शन कर रहे किसानों को रौंदती हुई दो कारें निकल गईं। इस हादसे में दो किसानों की मौत हो गई और कम से कम 10 किसान जख्मी हुए हैं। शाम को दो शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में लाए गए। कई और घायलों को भर्ती कराया गया है।  हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी की मौत की पुष्टि अभी जिला प्रशासन ने नहीं की है।  हादसे के बाद किसान भड़क गए और उन गाड़ियों को तोड़ डाला। उनको आग के हवाले कर दिया। किसानों ने गाड़ी में सवार लोगों की जमकर पिटाई की। बताया जाता है कि किसानों को रौंदने वाली एक कार केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष की भी, जबकि दूसरी उनके करीबी की।

लाइव अपडेट :

-लखीमपुर खीरी बवाल पर पीलीभीत में किसानों ने हाईवे किया जाम। किसानों की मौत पर जताई नाराजगी।

-लखीमपुर बवाल के बाद सीएम योगी ने गोरखपुर के सभी कार्यक्रम रद किए। सीएम योगी लखनऊ के लिए रवाना। अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की समीक्षा करेंगे।

-सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में 5 सदस्य प्रतिनिधि सोमवार को जाएगा लखीमपुर खीरी।

-लखीमपुर जिले के निघासन थाने पहुंची आईजी। घटना को लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट। लखीमपुर से सटे सभी जिलों को भी किया गया हाई अलर्ट।

- अखिलेश यादव का ट्वीट :  लखीमपुर खीरी में भाजपाइयों द्वारा गाड़ी से रौंदे जाने की घटना में गंभीर रूप से घायल किसान नेता श्री तेजिंदर सिंह विर्क जी से अभी थोड़ी बात हो पाई। उनकी अति गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार तुरंत उन्हें सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराए।

इसके बाद आक्रोशित किसानों ने हादसा करने वाली गाड़ियों को तोड़कर आग लगा दी। कार में जो भाजपाई मिला, उसको पीटा। छह भाजपा समर्थक भी जख्मी बताए जा रहे। इसके बाद भगदड़ मच गई।

- अचानक दो कारें बनवीरपुर की ओर से बेहद तेज गति में किसानों के बीच घुस गईं। उनको रौंदती हुई चली गई। इसमें एक कार केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे आशीष मिश्र मोनू की बताई जा रही है।

- इस बीच दोपहर दो बजे डिप्टी सीएम केशव मौर्य बनवीरपुर के लिए रवाना हो गए। उधर डीएम, एसपी ने किसानों से वार्ता के बाद डिप्टी सीएम का रूट बदलने की सिफारिश की

किसानों ने हेलीपैड पर ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी कर दीं। सैकड़ों की संख्या में काले झंडे लेकर किसान वहां मौजूद थे और उप मुख्यमंत्री के विरोध का ऐलान कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव बनवीरपुर जाना था। उप मुख्यमंत्री के आने के विरोध में सुबह से ही किसान उतर आए थे।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement