शिवसेना के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा की गई ज़मीन की खरीद में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय से कराए जाने लायक मामला है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को एक प्रस्ताव पारित कर इस मामले की जांच इन एजेंसियों से कराने की मांग करनी चाहिए.
नागपुर और मुंबई में पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से जुड़ी जगहों पर ईडी के छापों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में संजय राउत ने ये बात कही.
बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई ने एक प्रस्ताव पारित कर उप मुख्यमंत्री अजित पवार और शिवसेना के मंत्री अनिल परब की सीबीआई और ईडी से जांच कराए जाने की मांग की है.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा, "क्या सीबीआई और ईडी आपकी (बीजेपी) पार्टी के कार्यकर्ता या फिर आईटी सेल के सदस्य हैं?"
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर सीबीआई और ईडी की अहमियत को कमज़ोर करने का आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा, "केंद्रीय जांच एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल करना अच्छी बात नहीं है. इसे रोक जाना चाहिए. ये बात समझ में आती है कि ये एजेंसियां राष्ट्रीय सुरक्षा, मनी लॉन्ड्रिंग, सरकारी धन के नुकसान की जांच करें. लेकिन आप इन एजेंसियों की छवि क्यों खराब कर रहे हैं."

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement