फेसबुक, इंस्टाग्राम पर महिलाओं/युवतियों से दोस्ती कर उनके अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेलिंग करने वाले एक शातिर को साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी के मोबाइल में करीब 70 महिलाओं के अश्लील वीडियो और एक हजार से अधिक फोटो मिली हैं।

वह इन महिलाओं को ब्लैकमेल कर इनसे रकम वसूलता है। पिछले दो तीन साल से आरोपी इसी तरह से वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी शाहजहांपुर के एक संस्कृत महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई भी कर चुका है। 

एडिशनल सीपी क्राइम आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि शाहजहांपुर जलालाबाद निवासी शेखर सुमन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सोशल साइट्स के जरिये महिलाओं व युवतियों से दोस्ती करता था। जब बातचीत आगे बढ़ती थी तो उनके अश्लील वीडियो व फोटो व्हाट्सएप पर मंगवाता था।

इन वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़ितों से रकम वसूलता था। कल्याणपुर थाने में दो शिकायतें इस संबंध में मिली थीं। एक महिला आरोपी के शोषण का शिकार हुई थी। इसके अलावा बीस से अधिक महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ शिकायतें की थीं। 

2 हजार महिलाओं के संपर्क में आरोपी

पुलिस ने आरोपी शेखर के मोबाइल कब्जे में लिये तो कई चौकाने वाले खुलासे हुए। वह करीब दो हजार महिलाओं के संपर्क में था। तमाम से सोशल साइट तो तमाम व्हाट्सएप पर उससे जुड़े हुए मिले। जिनसे वह मीठी मीठी चैट कर उनको जाल में फंसाता था। तमाम चैट, वीडियो और फोटोग्राफ साइबर सेल को मिले हैं। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जांच में इसको शामिल कर लिया है। आरोपी सुबह से शाम तक करीब 200 महिलाओं व युवतियों को मैसेज करता था। उनसे चैट करता था। कोई न कोई उसके जाल में फंस जाता था। आरोपी के पास से बरामद वीडियो में कुछ में वह भी महिला के साथ है। ऐसे में उस पर दुष्कर्म की धारा में भी एफआईआर दर्ज की गई है। 

यूपी समेत कई राज्यों की महिलाओं को बनाया शिकार, ऐसे पकड़ा गया

पुलिस के मुताबिक आरोपी शेखर ने यूपी समेत कई राज्यों की महिलाओं व युवतियों का अपना शिकार बनाया। किसी किसी से एक दो लाख रुपये भी वसूले। आरोपियों ने पचास से अधिक नामों से फेक एकाउंट बना रखे थे। जिनसे वह महिलाओं से संपर्क करता था। एडिशनल सीपी ने बताया कि कल्याणपुर थाने में एक महिला ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि अंकुर ओमर नाम के शख्स ने फेसबुक पर दोस्ती की और उसके साथ शरीरिक शोषण किया। अश्लील वीडियो बनाकर उसको ब्लैकमेल कर रहा है। केस की तहकीकात कर सर्विलांस व इंस्टाग्राम के जरिये आईपीए एड्रेस ट्रेस कर आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement