प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की महिला हॉकी टीम की हौसला आफ़जाई की है और कहा कि उन्हें टीम पर गर्व है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,“हम महिला हॉकी में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतते-जीतते रह गए लेकिन यह टीम नए भारत के जुनून को दिखाती है- जहाँ हम अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं और नई सीमाओं को छूते हैं। ज़्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि टोक्यो ओलंपिक में महिला टीम की सफलता भारत की बेटियों को हॉकी खेलने और इसमें महारत हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।”

पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “हमें टोक्यो ओलंपिक में हमारी महिला हॉकी टीम का बेहतरीन प्रदर्शन हमेशा याद रहेगा। उन्होंने हर मैच में अपनी बेस्ट परफ़ॉर्मेंस दी है। टीम की हर सदस्य में गज़ब का साहस और कौशल है। भारत को अपनी शानदार टीम पर गर्व है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement