कल्याण सिंह की हालत अब भी चिंताजनक, चार दिनों से लाइफ़ सपोर्ट पर
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
कल्याण सिंह की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई। इस सप्ताह मंगलवार से उन्हें लाइफ़
सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।
लखनऊ के
संजय गांधी पीजीआईएमएस अस्पताल ने एक बयान में कहा है, "कल्याण सिंह जी की सेहत की स्थिति गंभीर है। उन्हें लाइफ
सपोर्ट सिस्टम (वेंटिलेटर) पर रखा गया है।’’
अस्पताल
ने बताया कि कल्याण सिंह कई विशेषज्ञों की निगरानी में हैं।
बुधवार
को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अस्पताल जाकर कल्याण सिंह की सेहत के बारे में
जानकारी ली थी।
89 वर्षीय कल्याण सिंह को 4 जुलाई को
संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ़ के बाद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
कल्याण
सिंह 1991 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे और अगले
साल बाबरी मस्जिद ढहाने की घटना के बाद उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया था।
2014 में वो राजस्थान के राज्यपाल भी रहे।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments