प्रधानमंत्री मोदी की अलग रक्षा नीति के बाद अब कोई भारत को चुनौती नहीं दे सकता- गृहमंत्री अमित शाह
बीएसएफ़ के अलंकरण कार्यक्रम में
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश
को जो रक्षा नीति दी है उसके बाद कोई भी हमारे देश की सीमाओं को चुनौती नहीं दे
सकता है।
ड्रोन
हमले के संदर्भ में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यह एक चुनौती है लेकिन इस
महत्वपूर्ण चुनौती से पार पाने के लिए डीआरडीओ और अन्य एजेंसियां लगी हुई हैं।
अमित शाह
ने कहा क इस बात का पूरा यक़ीन है कि बहुत कम समय में ड्रोन विरोधी स्वदेशी
प्रणाली के साथ हम सीमा पर अपनी तैनाती को बढ़ाएंगे और इस चुनौती से भी पार पा
जाएंगे।
केंद्रीय
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि साल 2014 में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने से पहले तक भारत की कोई अलग रक्षा
नीति नहीं थी।
या तो यह
विदेश नीति थी जिससे रक्षा नीति को भी निर्देशित किया जाता था या फिर विदेश नीति
ही रक्षा नीति भी थी। आज अलग रक्षा नीति के कारण कोई भी भारत की संप्रभुता को
चुनौती नहीं दे सकता है।
अमित शाह ने आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस
और रोबोटिक्स से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि हमें सुरक्षा के
लिए अधिक से अधिक तकनीकी स्तर पर भी आगे बढ़ने की ज़रूरत है।
अमित शाह ने कहा, "मैं उन लोगों को सलाम करता हूँ, जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया है। इन बहादुर लोगों को भुलाया नहीं जा सकता है। बीएसएफ़ और हमारे अर्धसैनिक बलों के कारण भारत विश्व मानचित्र पर गौरवांवित है।"
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments