सभी अमेरिकी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान 31 अगस्त तक छोड़ देंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने
अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के अपने फ़ैसले का बचाव करते हुए कहा
है कि अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी अभियान 31 अगस्त तक
समाप्त हो जाएगा।
जिस गति
से अमेरिकी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान से वापसी कर रहे हैं, जो बाइडेन ने उसका भी बचाव किया है। उन्होंने कहा कि इस क़दम
ने लोगों की जान बचायी।
राष्ट्रपति
जो बाइडेन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब तालिबान अफ़ग़ानिस्तान में कई इलाक़ों
में कामयाबी हासिल कर रहा है। 11 सितंबर 2001 के चरमपंथी हमले के बाद अमेरिकी सेना ने लगभग 20 सालों तक अफ़ग़ानिस्तान में लड़ाई लड़ी है।
इस साल
की शुरुआत में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए 11 सितंबर 2021 तक की मियाद तय की थी।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड
ट्रंप ने मई 2021 तक अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के
लिए तालिबान के साथ सहमति दी थी लेकिन जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने
के बाद जो बाइडेन ने उसे आगे बढ़ा दिया था।
अमेरिकी
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस से अपने एक संबोधन में कहा कि अफ़ग़ानिस्तान
में एक और साल रहकर लड़ाई लड़ने से कोई समाधान नहीं निकलेगा बल्कि यह अनिश्चिकाल
तक लड़ाई के जारी रहने का नुस्खा ज़रूर है।
उन्होंने
अपने संबोधन में इस बात से इनक़ार किया कि तालिबान का कब्ज़ा करना ‘तय’ है।
उन्होंने अपने इस बयान के पक्ष में कहा कि तालिबान की फ़ौज में क़रीब 75 हज़ार लड़ाके हैं, जबकि
अफ़ग़ान आर्मी में तीन लाख सैनिक हैं।
पूरी तरह
से हटने के बाद भी अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी दूतावास, काबुल हवाई अड्डे और अन्य प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों की
सुरक्षा के लिए 650 से 1,000 सैनिकों को वहां रखने की उम्मीद है।
अमेरिका
में हाल में हुए चुनाव में सैनिकों की वापसी के मुद्दे को लोगों का भारी समर्थन
मिला था।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments