अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सत्ता दल ने जनादेश के साथ खिलवाड़ किया है। सत्ता के लोगों ने बलपूर्वक समाजवादी प्रत्याशियों को नामांकन से रोकने के लिए हर अनैतिक हथकंडा अपनाया गया। तमाम लोगों पर मनगढ़ंत फर्जी मुकदमें लगा दिए गए हैं। समाजवादियों के घरों पर दबिश के दौरान पुलिस ने परिजनों और बच्चों तक से अभद्रता की।

उन्होंने कहा कि यूपी की BJP सरकार में साढ़े चार साल में प्रदेश अराजकता की भेंट चढ़ गया। सत्ता संरक्षित अपराधी तो अवांछनीय गतिविधियों में संलिप्त रहे, पुलिस ने भी जनता को उत्पीड़न करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। आगरा में कोल्ड स्टोरेज मालिक के बेटे के अपहरण के बाद हत्या की घटना से लोग स्तब्ध हैं। शायर मुनव्वर राना के बेटे पर दिनदहाड़े गोली चली। बेटी से छेड़छाड़ को रोकने पर पिता-भाइयों की हत्या की कई वारदातें हो चुकी हैं। अवैध शराब और अवैध खनन के धंधे में लगे अपराधी प्रवृत्ति के तत्वों ने कितने ही पुलिसकर्मियों एवं अफसरों की जान ले ली।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सच यह है कि BKP को विकास में नहीं विनाश में रूचि है। संविधान और नैतिक मूल्यों में उसकी आस्था नहीं है।
उन्होंने कहा कि विडंबना तो यह है कि भाजपा राज में हत्या, लूट और अवैध खनन तथा जहरीली शराब के धंधे में भाजपा संगठन से जुड़े तमाम चेहरे भी सामने आए हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement